IMG-20260918-WA0009
Share

समाजसेवियों व पत्रकारों को मुंबई में उद्योगपति बन्धुओ ने किया सम्मानित
जफराबाद।मुम्बई के नालासोपारा ओसवाल नगरी तुलिप गार्डन में गुरुवार को जिले के कई समाजसेवियों व पत्रकारों का उद्योगपति बन्धुओ अजित सिंह व राहुल सिंह ने ब्लॉक प्रमुख सिरकोनी बंसराज सिंह म हाथों अंगवस्त्र दिलवाकर सम्मानित किया।
उद्योगपति द्वय सिंह बन्धुओं ने कहा कि समाजसेवियों द्वारा जिस तरह से समाज के जरुरतमंद लोगों की निस्वार्थ सेवा की जाती है।वह सराहनीय है।ऐसे ही समाज की लड़ाई अपनी कलम से लड़ने वाले पत्रकारों को भी सम्मान देना काफी संतोषजनक लगता है।समाज के लिए काम करने वाले इन लोगो को सम्मानित करके गर्व महसूस होता है।सम्मानित होने वालों में आशुतोष सिंह,शैलेश ठाकुर,वरिष्ठ पत्रकार उमेश मिश्र,अशोक सिंह,साधु सिंह,शैलेन्द्र सिंह,रिंकू सिंह,संजय उर्फ बबलू सिंह,रमेश चन्द्र जायसवाल,शुभम सिंह,कृपाशंकर दुबे रहे।