Jaunpur news दीवार तोड़ने से मना करने पर महिलाओं को मारने पीटने के मामले में दो महिलाओं पर मुकदमा दर्ज।

IMG-20261024-WA0008
Share

दीवार तोड़ने से मना करने पर महिलाओं को मारने पीटने के मामले में दो महिलाओं पर मुकदमा दर्ज।

जौनपुर।

लाइन बाजार थाना क्षेत्र के विशेषरपुर में रविवार दोपहर में निर्माणाधीन दीवार तोड़ने को लेकर विवाद में पुलिस ने तहरीर पर दो महिलाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
लाइन बाजार थाना क्षेत्र के विशेषरपुर निवासी सुनीता तिवारी ने रविवार रात थाने पर तहरीर देकर आरोप लगाया कि रविवार दोपहर 12 बजे के करीब मधु और उनकी बेटी झिलमिल घर में आ गई और बन रहे दीवार को तोड़ने लगीं। मना करने पर सुनीता और उनके परिवार की किरन, रंजना, सविता से मारपीट की गयी।
पुलिस ने रविवार की देर रात महिलाओं का मेडिकल कराकर विशेषरपुर निवासी सुनीता के तहरीर पर मधु और झिलमिल निवासी विशेषरपुर पर मुकदमा दर्ज कर लिया।
थाना प्रभारी लाइन बाजार ने बताया कि तहरीर पर दो महिलाओं पर मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।