IMG-20260823-WA0019
Share

दुधौरा बाजार में किराना स्टोर में चोरी, 50 हजार नकद रुपए समेत लगभग 60 हजार का सामान ले उड़े चोर।

गौराबादशाहपुर।

गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के दुधौरा बाजार में बीती रात अज्ञात चोरों ने एक किराना स्टोर को निशाना बनाते हुए बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोर छत काटकर दुकान में घुसे और बिक्री के 50 हजार रुपये नकद समेत करीब 60 हजार रुपये का सामान चोरी कर ले गए।
गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के पीड़ित रामजियावन यादव निवासी समोधीपुर, थाना गौराबादशाहपुर ने 16 सितंबर बुधवार की शाम थाने में तहरीर देकर बताया कि उनकी किराना एवं जनरल स्टोर की दुकान थाना क्षेत्र के दुधौरा बाजार में दुकान है। 15 सितंबर, मंगलवार की देर रात अज्ञात चोरों ने छत काटकर दुकान में प्रवेश कर लिया।चोर दुकान में रखी बिक्री की रकम लगभग 50 हजार रुपये नकद और करीब 60 हजार रुपये कीमत का किराना सामान उठा ले गए। बुधवार को दुकान खोलने पहुंचे तो छत कटी देखकर होश उड़ गए।
पीड़ित राम जियावन की तहरीर पर गौराबादशाहपुर पुलिस ने BNS की धारा 303(1) (चोरी) के तहत अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।