Jaunpur news संजय सिंह जी का 15 सितंबर को जौनपुर आगमन, दो प्रमुख कार्यक्रमों में होंगे शामिल
, जौनपुर
संजय सिंह जी का 15 सितंबर को जौनपुर आगमन, दो प्रमुख कार्यक्रमों में होंगे शामिल
जौनपुर।आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद एवं वरिष्ठ राष्ट्रीय नेता संजय सिंह जी का आगामी 15 सितंबर 2026, मंगलवार को जनपद जौनपुर आगमन प्रस्तावित है। संजय सिंह जी दो महत्वपूर्ण सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगे।
सबसे पहले वह अपराह्न 12:00 बजे सराय मोहिद्दीनपुर, शाहगंज में प्रजापति समाज द्वारा आयोजित पद्मश्री डॉ. रत्नप्पा कुंभार प्रजापति की 117वीं जयंती एवं प्रतिभा सम्मान समारोह में सम्मिलित होंगे। कार्यक्रम में समाज की प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा तथा सामाजिक सरोकारों से जुड़े विषयों पर संवाद होगा।
इसके पश्चात सायं 4:00 बजे डीह अशरफाबाद, शाहगंज में आयोजित श्री कृष्ण बरही महोत्सव में संजय सिंह जी सहभागिता करेंगे। यह दो दिवसीय धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन 15 एवं 16 सितंबर 2026 को आयोजित किया जा रहा है।
कार्यक्रम में आम आदमी पार्टी के प्रांत अध्यक्ष, पूर्वांचल प्रांत राजेश यादव तथा प्रांत प्रभारी, पूर्वांचल प्रांत डॉ. अनुराग मिश्र विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। साथ ही महासचिव विनोद कुमार प्रजापति के संयोजकत्व में कार्यक्रम संचालित होगा।
आम आदमी पार्टी, जौनपुर के जिलाध्यक्ष रामरतन विश्वकर्मा ने जनपद के सभी पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ-साथ सामाजिक संगठनों, प्रजापति समाज के बंधुओं एवं क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे दोनों कार्यक्रमों में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर संजय सिंह जी का स्वागत एवं अभिनंदन करें और कार्यक्रम को सफल बनाएं।
