Jaunpur news वरिष्ठ पत्रकार डॉ. राम सिंगार शुक्ला ने संरक्षक पद से दिया इस्तीफा

IMG-20260819-WA0048
Share

वरिष्ठ पत्रकार डॉ. राम सिंगार शुक्ला ने संरक्षक पद से दिया इस्तीफा

जौनपुर

वरिष्ठ पत्रकार डॉ. राम सिंगार शुक्ला गदेला ने ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश की जौनपुर इकाई के संरक्षक पद से इस्तीफा दे दिया है। उनके इस्तीफे की खबर से पत्रकारिता जगत में चर्चा का माहौल है। डॉ. शुक्ला लंबे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े रहे हैं और ग्रामीण पत्रकारों के हितों तथा उनकी समस्याओं को प्रमुखता से उठाते रहे हैं। संगठन में उनके अनुभव और मार्गदर्शन को महत्वपूर्ण माना जाता रहा है। उनके इस्तीफे के पीछे के कारणों की स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। संगठन से जुड़े पत्रकारों के बीच इस निर्णय को लेकर अलग-अलग चर्चाएं चल रही हैं। उनके अगले कदम को लेकर भी पत्रकारिता जगत में उत्सुकता बनी हुई है।