Jaunpur news युवती को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज

IMG-20260808-WA0020
Share

युवती को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज
जफराबाद।जलालपुर क्षेत्र के एक गांव की निवासी एक 20 वर्षीय युवती को गांव का ही एक युवक बहला फुसलाकर भगा ले गया।उसे भगा ले जाने में युवक के दो युवकों ने मदद की।वह उसके रिश्तेदार है।
युवती को रविवार की रात में गांव का ही एक युवक बहला कर बुलाया।उसके बाद वह अपने दो रिश्तेदारों की मदद से भगा कर लेकर चला गया।जानकारी होते ही परिवार के लोगों में हड़कम्प मच गया।लोग पहले तो उसे खोजबीन करने लगे।लेकिन थोड़ी देर बाद घटना की जानकारी हो गयी।उसके बाद युवती के पिता ने आरोपियों के विरुध्द थाने में तहरीर दिया।मामले में थाना प्रभारी सत्येन्द्र विक्रम सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर उक्त तीन आरोपियों के विरुध्द सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया।उन पर आगे की कार्यवाई की जा रही है।