Jaunpur news बारिश के दृष्टिगत मंगलवार को बंद रहेंगे बारहवीं तक के स्कूल

IMG-20260808-WA0020
Share

बारिश के दृष्टिगत मंगलवार को बंद रहेंगे बारहवीं तक के स्कूल

जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन के आदेश के क्रम में कक्षा एक से बारहवीं तक के सभी बोर्डों के स्कूल 18 अगस्त 2026 को अत्यधिक वर्षा और जलभराव के दृष्टिगत बंद रहेंगे।इस आशय का मैसेज जनपद के सभी शिक्षक ग्रुपों में प्रेषित कर दिया गया है। जनपद में सोमवार की सुबह से ही आसमान में बादल छाये रहे और पूरे दिन रुक रुक कर बारिश होती रही।सभी खण्ड शिक्षा अधिकारियों को इसका कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने को कहा गया है।