Jaunpur news जनपद में 80 वें स्वतंत्रता दिवस का उत्साह सातवें आसमान पर

IMG-20260815-WA0030
Share

जनपद में 80 वें स्वतंत्रता दिवस का उत्साह सातवें आसमान पर
जनपद में शनिवार की सुबह 80 वें स्वतंत्रता दिवस का उत्साह सातवें आसमान पर है। शनिवार को सड़कों पर तिरंगा लगाये दो पहिया और चार पहिया वाहन फर्राटा भर रहे हैं। स्कूली बसों और वैन में बच्चे हाथों में तिरंगा लेकर गालों पर तिरंगे का स्टीकर लगाये मस्ती में हाथ हिलाते चल रहे हैं। मछलीशहर तहसील क्षेत्र के कस्बों और स्थानीय बाजारों में सड़क किनारे तिरंगे की दुकानें सुबह छः बजे से ही सज गई हैं। परिषदीय विद्यालयों में भी हाथों में कागज और कपड़े का तिरंगा लिये बच्चों की फौज इकट्ठा हो रही है। जौनपुर शहर के अंदर गोमती नदी के पुलों पर आकर्षक लाइटिंग की गई है। चौराहों और कार्यालयों को आकर्षक ठंग से सजाया गया है। मुंगराबादशाहपुर के सटवां स्थित ब्लाक संसाधन केंद्र को खण्ड शिक्षा अधिकारी डॉ० अविनाश सिंह ने लाइटिंग करवाकर सजवा दिया है। जौनपुर शहर में नगर पालिका परिषद के कार्यालय को बहुत ही आकर्षक ढंग से सजाया गया है।पुलिस लाइन में राज्यमंत्री गिरीशचंद्र यादव ध्वजारोहण करेंगे।इस समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया जायेगा। हलवाईयों ने विद्यालयों और कार्यालयों पर भेजे जाने वाले लड्डू की पैकिंग रात में ही कर ली है।