Jaunpur news मछलीशहर -जंघई मार्ग पर फोर व्हीलर की नीलगाय की जोरदार टक्कर

IMG-20260815-WA0026
Share

मछलीशहर -जंघई मार्ग पर फोर व्हीलर की नीलगाय की जोरदार टक्कर

मछलीशहर -वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर तिलौरा बाजार के समीप भिखारीपुर गांव में चंदन नर्सरी के बगल शनिवार को दोपहर ढ़ाई बजे जंघई से मछलीशहर की तरफ आ रही इलेक्ट्रिक फोर व्हीलर सड़क पार कर रही नीलगाय से टकरा गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जोरदार थी कि नीलगाय करीब बीस फिट दूर जा गिरी।कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। नीलगाय टक्कर के बाद तुरंत मर गई। गनीमत इस बात की रही कि गाड़ी में बैठे लोगों को कोई विशेष चोट नहीं लगी।