Jaunpur news क्लब ने हाकर बंधुओ को दिया तिरंगा झंडा और मिठाई

IMG-20260814-WA0013
Share

क्लब ने हाकर बंधुओ को दिया तिरंगा झंडा और मिठाई
जलालपुर द मर्सी क्लब के प्रांतीय चेयरमैन एजाज अहमद के नेतृत्व में हर घर झंडा अभियान के तहत हाकर बंधुओ को तिरंगा झंडा और मिठाई दिया एजाज अहमद ने कहा कि तिरंगा केवल हमारा राष्ट्रीय ध्वज नहीं, 140 करोड़ भारतीयों के स्वाभिमान, एकता और राष्ट्रप्रेम की पहचान है। हमारा तिरंगा हमें याद दिलाता है कि राष्ट्र सर्वोपरि है।हम अलग-अलग हो सकते हैं, लेकिन तिरंगे के नीचे हमारी पहचान एक है मौके पर उपस्थित प्रांतीय सदस्य रतन लाल मौर्या ने कहा कि तिरंगा हमें एक जुट होने की प्रेरणा देता है उपस्थित अभिकर्ता अमलदार सिंह ने क्लब के लोगो को धन्यवाद दिया मौके पर क्लब जलालपुर अध्यक्ष भुल्लन भारती भारती हाकर जिलेदार सिंह, रामचन्द्र राजभर , रामलाल यादव, दुर्गेश कुमार मिश्रा, राम मूरत विश्वकर्मा आदि लोग रहे