August 14, 2026

Jaunpur news एक दिन की महिला थाने की एसओ बनी छात्रा ने सात फरियादियों की सुनी समस्याएं।

Share

एक दिन की महिला थाने की एसओ बनी छात्रा ने सात फरियादियों की सुनी समस्याएं।

जौनपुर।

अभियान ‘समग्र’ के अंतर्गत मिशन शक्ति के तहत गुरुवार को महिला थाने में छात्रा को एक दिन के लिए थाना प्रभारी बनने का अवसर दिया गया। गुलाबी देवी बालिका इंटर कॉलेज, कन्हईपुर, लाइन बाजार की कक्षा नौ की छात्रा भूमि दुबे को एक दिन का महिला थाना प्रभारी बनाया गया। इस दौरान उन्होंने थाने में पहुंचीं सात महिला फरियादियों की समस्याएं सुनीं और संबंधित मामलों में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
एक दिन की थाना प्रभारी बनी छात्रा ने फरियादियों से उनकी समस्याओं की जानकारी लेते हुए पुलिस की कार्यप्रणाली को नजदीक से समझा। महिला संबंधी शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए उन्होंने संबंधित पुलिसकर्मियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
इस दौरान महिला थाना प्रभारी श्यामा तिवारी ने छात्रा भूमि दुबे को थाना परिसर का भ्रमण कराया। उन्होंने थाने में रखे जाने वाले विभिन्न जरूरी रजिस्टरों और पुलिस कार्यप्रणाली के बारे में भी जानकारी दी। छात्रा ने पुलिस अधिकारियों से महिलाओं की सुरक्षा, शिकायतों के निस्तारण और थाने की कार्यप्रणाली से संबंधित जानकारी प्राप्त की। इस पहल का उद्देश्य छात्राओं में आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ उन्हें पुलिस व्यवस्था से परिचित कराना रहा।

About Author