Jaunpur news दीवानी बार में प्रारंभ यूनियन बैंक के वक्रांगी केंद्र,लाइब्रेरी का जिला जज ने किया उद्घाटन

Share

दीवानी बार में प्रारंभ यूनियन बैंक के वक्रांगी केंद्र,लाइब्रेरी का जिला जज ने किया उद्घाटन
जौनपुर- दीवानी न्यायालय अधिवक्ता संघ भवन में गुरुवार को यूनियन बैंक के वक्रांगी केंद्र का उद्घाटन जिला जज सुशील कुमार शशि द्वारा किया गया। इसके अलावा संघ भवन में नवनिर्मित हाल एवं सिविल लाइब्रेरी का भी जिला जज द्वारा उद्घाटन किया गया। उन्होंने बार अध्यक्ष सुभाष चंद्र यादव, मंत्री रण बहादुर यादव एवं अन्य पदाधिकारी एवं वरिष्ठ अधिवक्ताओं को यूनियन बैंक की नई शाखा के अलावा सिविल लाइब्रेरी व हाल के निर्माण को लेकर बधाई दी एवं उनके उत्तम कार्यकाल एवं उत्कृष्ट कार्यो की प्रशंसा की। इस अवसर पर अधिवक्ता सत्यनारायण सिंह, रमेश चंद्र उपाध्याय, अवधेश सिंह,जवाहरलाल यादव, रुद्र प्रकाश यादव,ब्रजनाथ पाठक,हिमांशु श्रीवास्तव,मृदुल यादव, सीपी दुबे, बृजेश निषाद,निलेश निषाद,विजय रजक, अवधेश यादव,रत्नेश अस्थाना, अंकित दुबे, सूर्यमणि पांडेय,अविनाश शुक्ला,देवी प्रसाद सिंह,राजनाथ चौहान, उस्मान अली, राकेश कुमार द्विवेदी,मंजीत कौर श्री प्रकाश यादव,समर बहादुर यादव, विनोद प्रजापति आदि उपस्थित थे।

About Author