Jaunpur news पूर्वांचल के दस जनपदों में जून महीने में जौनपुर में सबसे अधिक सड़क दुघर्टनाएं
पूर्वांचल के दस जनपदों में जून महीने में जौनपुर में सबसे अधिक सड़क दुघर्टनाएं
सडक दुर्घटनाओं के मामले में पूर्वांचल के दस जिलों में जौनपुर टाप पर है। जून महीने के लिए जारी आंकड़ों पर गौर करें तो कुल 80 सड़क दुघर्टनायें जौनपुर में हुई जिसमें 44 लोगों की मौत हुई और 52 लोग घायल हुए। दूसरे नम्बर पर आजमगढ़ में कुल 71 सड़क दुघर्टनाएं हुईं जिसमें 47 लोगों की मौत हुई और 61 लोग घायल हुए। वाराणसी में 63 , मीरजापुर में 49, सोनभद्र में 40 , गाजीपुर में 36, बलिया में 36 ,मऊ 32 , भदोही में 26 और चंदौली में सबसे कम 21 सड़क दुघर्टनाएं हुईं। सडक दुर्घटनाओं की मुख्य वजह यातायात नियमों की अनदेखी है। हेलमेट और सीट बेल्ट न लगाना और तेज रफ्तार में हादसों की बड़ी वजह माना जा रहा है।रोज रोज चलान के बावजूद भी लोग जान के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं और आदतों में अपेक्षित सुधार नहीं ला रहे हैं। मंगलवार को यातायात पुलिस को ओवर स्पीडिंग पर प्रभावी निगरानी के लिए आधुनिक इंटरसेप्टर वाहन मिल गया है।ओवर स्पीडिंग करने वाले वाहन चालकों विरूद्ध स्वचालित स्पीड रडार प्रणाली के माध्यम से कार्रवाई की जायेगी।
