Jaunpur news संत शिरोमणि गुरु रविदास को किया याद

Share

संत शिरोमणि गुरु रविदास को किया याद

जयंती के उपलक्ष्य में भाजपा ने शुरू किया समरसता संकल्प अभियान

जलालपुर,जौनपुर । संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा गुरु पूर्णिमा के अवसर पर समरसता संकल्प अभियान का शुभारंभ किया गया। जिसकी शुरुआत संत रविदास की जन्मस्थली सीर गोवर्धनपुर, काशी में आयोजित भव्य कार्यक्रम से हुई।

इसी क्रम में जिले के विभिन्न मंडलों में अभियान के अंतर्गत विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिलाध्यक्ष डॉ. अजय कुमार सिंह ने पूरेव स्थित बड़कू हनुमान मंदिर आश्रम पहुंचकर महंत श्री रामदास महाराज का माल्यार्पण एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मान किया। बीवनमऊ स्थित संत शिरोमणि गुरु श्री रविदास महाराज की प्रतिमा के समक्ष 65 दीप प्रज्ज्वलित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया गया।
अभियान के अंतर्गत क्षेत्र के विभिन्न मठों एवं मंदिरों में संत-महात्माओं का सम्मान किया गया तथा संत शिरोमणि गुरु रविदास जी के चित्र एवं प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित कर दीप प्रज्ज्वलित किए गए। कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने सामाजिक समरसता एवं सद्भाव को बढ़ावा देने का संकल्प भी लिया।
कार्यक्रम में विपिन सिंह, मनोज दुबे, अतुल कुमार पांडेय, रणविजय सिंह, श्रवण गुप्ता,अनुपमा राय, सुशील निषाद, विकास पाल,विपिन मिश्रा, सौरभ गुप्ता, किशन सिंह, भैयालाल सरोज अन्य उपस्थित रहे।

About Author