Jaunpur news पति पत्नी के विवाद को पुलिस ने सुलझाया
पति पत्नी के विवाद को पुलिस ने सुलझाया
जफराबाद।क्षेत्र के वसीरपुर गांव निवासी एक पति पत्नी के विवाद को पुलिस ने समझा बुझाकर किसी प्रकार शांत करवा दिया।दोनों घर वापस लौट गए।
ऊक्त गांव निवासी पार्वती देवी का पति आये दिन पत्नी को शराब के नशे में आकर मारता पिटता।मारपीट की घटना से परेशान होकर पार्वती देवी ने पुलिस को सूचना दे दिया।सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष मिथिलेश तिवारी ने महिला के पति धनंजय पुत्र शिव गौतम को पुलिस टीम के जरिये थाने बुलवाया।थाने पर पत्नी ने आरोप लगाया कि धनंजय उसको शराब पीकर मारता पीटता है।बार बार कहता कि तुंमको जान से मार दूंगा और खुद भी मरूंगा।पत्नी पति के इस व्यवहार से काफी दुखी हो गई।थानाध्यक्ष ने दम्पति को महिला एसआई मिथिलेश कुमारी की टीम के साथ बैठवाकर समझवाया।काफी देर बाद पति ने पत्नी से गलती स्वीकार किया।भविष्य में ऐसी घटना नही होने का लिखित सुलहनामा किया।उसके बाद दोनो एक साथ गिलवे शिकवे भूल कर घर वापस लौट गए।पुलिस के सही पहल से एक गृहस्थी टूटने से बच गई।
