Jaunpur news पंप पर सो रहे विकलांग को ससुरालीजनों ने पीटकर पिलाया जहर, अस्पताल में भर्ती
पंप पर सो रहे विकलांग को ससुरालीजनों ने पीटकर पिलाया जहर, अस्पताल में भर्ती
पत्रकार इशरत हुसैन
जौनपुर। केराकत कोतवाली क्षेत्र के मुरारा गांव की एक एैसी घटना प्रकाश में आई है जिसकों लेकर केराकत क्षेत्र में चर्चा का गर्म है। घटना कुछ इस प्रकार है कि उक्त गांव निवासी दुर्गा प्रसाद सिंह उम्र लगभग 56 वर्ष का कथन है कि उनकी पत्नी पुष्पा सिंह से विवाद चल रहा है। उसी रंजिश को लेकर सोमवार दिन के लगभग 9:30 बजे उनके साले और साढू पंप सेट पर पहुंचें और उन्हें मारपीट कर जबरदस्ती जहर पिला दिया। हमलावर जहर देने के बाद उनके दाहिने हाथ का अंगूठा एक स्टैम्प पेपर पर लगवा लिया क्योंकि दुर्गा प्रसाद सिंह का बाया हाथ कलाई से पहले से ही कटा हुआ है। घटना को अंजाम देकर हमलावर नहर के रास्ते मोटर साइकिल से फरार हो गयें। घायल का उसकी पत्नी से वर्ष 2025 नवंबर से पत्नी से विवाद चल रहा है। घायल का यह भी कथन है कि उनके गांव के एक व्यक्ति उनकी पत्नी और सालो को लगातार संरक्षण दिया जाता है। अंगूठा निशान इस लिए लिया गया है कि उनकी जमीन को आसानी से हड़पे जाने की साजिश लगातार की जा रही है। कुल मिलाकर यह घटना जमीन का विवाद माना जा रहा है जिसे लेकर क्षेत्र में चर्चा का बाजार गर्म है। घायल को समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र केराकत ले जाया गया जहां उसकी बिगड़ी हालत को देखकर चिकित्सकों ने बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
