Jaunpur news फर्जी दरोगा ने धोखाधड़ी कर चोखा बाटी वाले से ठगे 6 लाख रूपयें, एफआईआर दर्ज

Share

फर्जी दरोगा ने धोखाधड़ी कर चोखा बाटी वाले से ठगे 6 लाख रूपयें, एफआईआर दर्ज

जौनपुर। कोतवाली पुलिस ने फर्जी दरोगा के खिलाफ धोखाधड़ी कर 6 लाख रूपये का ठगी करने का मामला दर्ज किया है। सूत्रों के हवाले से बताया गया कि कोतवाली थाना क्षेत्र के मोहल्ला बलुआघाट निवासी खिलाफ अरविंद कुमार निषाद पुत्र केदारनाथ निषाद ने कोतवाली में तहरीर दिया कि शुभम श्रीवास्तव पुत्र अशोक कुमार श्रीवास्तव निवासी कादनपुर थाना मछलीशहर कोतवाली चौराहे पर स्थ्ति उसके चोखा बाटी की दुकान पर अपने साथियों के साथ आया जाया करता था। जिससे अरविंद कुमार का शुभम और साथियों से अच्छा संबंध हो गया। शुभम ने अरविंद कुमार से बताया कि वह एक एसआई है जो पैर में चोट लगने के कारण मेडिकल पर है। खाली रहने के कारण वह इस समय जमीन का कारोबार कर रहा है। वह एक स्थान पर ले जाकर एक जमीन दिखाया जो जमीन अरविंद को पसंद आ गई। सौदा तय होने के बाद अरविंद ने आॅनलाइन व नगदी मिलाकर पांच लाख 62 हजार रूपयें उसे दे दिया और जब बैनामा करवाने की बात आई तो फर्जी एसआई बना शुभम अपने साथियों के साथ गायब हो गया। घटना दिनाक 1 अप्रेल 2026 की है। अरविंद अपना ठेला लेकर सदभावना पुल पर मौजूद था कि उसी समय शुभम श्रीवास्तव अपने पिता अशोक श्रीवास्तव व उसकी मां, साथी अमित कुमार सोनकर निवासी मझगवां थाना जलालपुर को एक ई रिक्शा पर जाते हुए देखा तो उन्हें रोकर अपना पैसा मांगने लगा। जिस पर सभी ने मिलकर उसे मारा पीटा और जान से मारने की धमकी भी दी। तब से अरविंद कुमार निषाद एफआईआर लिखाने के लिए इधर उधर भटक रहा था जब वह क्षेत्राधिकारी नगर आईपीएस गोल्डी गुप्ता के यहां पहुंच कर न्याय की गुहार लगाई और शुभम श्रीवास्तव का कई फोटो जो दरोगा की वर्दी में दिखाया। आईपीएस गोल्डी गुप्ता ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कोतवाली पुलिस को निर्देशित किया कि एफआईआर दर्ज कर विवेचना कराई जाए।

About Author