Jaunpur news मंदिरों के सौन्दर्यीकरण से धार्मिक पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा, राज्यमंत्री

Share

इन्द्रजीत सिंह मौर्य की रिपोर्ट

मंदिरों के सौन्दर्यीकरण से धार्मिक पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा, राज्यमंत्री

कार्यकर्ताओं ने गिरीश चंद्र यादव का किया जोरदार स्वागत

जौनपुर। नगर पालिका परिषद जौनपुर में अवस्थित श्री रामजानकी मन्दिर, मियापुर में अवस्थापना सुविधाओं के कार्य हेतु एक करोड़ 34 लाख की परियोजना का भूमि पूजन एवं शिलान्यास प्रदेश के राज्यमंत्री गिरीशचन्द्र यादव ने शुक्रवार को किया।
राज्यमंत्री द्वारा मन्दिर परिसर में विद्वान पंडितों के वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधान से भूमि पूजन कर शिलापट्ट का अनावरण किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यमंत्री ने कहा कि
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश के धार्मिक स्थलों का व्यवस्थित विकास किया जा रहा है। वन्दन योजना के तहत इस मन्दिर में 1.34 करोड़
की लागत से श्रद्धालुओं के लिए सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
इससे मन्दिर परिसर का सौन्दर्यीकरण से जौनपुर में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।
इस परियोजना के पूर्ण होने से श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं प्राप्त होंगी,मन्दिर परिसर का सौन्दर्यीकरण एवं विकास होगा।
कार्यक्रम का संचालन सभासद नंदलाल यादव व अध्यक्षता कमलेश निषाद ने किया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सुनीत प्रकाश श्रीवास्तव
, अतुल सिंह, अरुण सिंह, कमल सिंह, गिरीश कुमार सिंह , अतुल श्रीवास्तव, गौरव जायसवाल, मनीष श्रीवास्तव, सुरेंद्र सिंघानिया, बसंत प्रजापति, सभासद संतोष मौर्य, माधुरी गुप्ता
अन्य मौजूद रहे। यह जानकारी राज्यमंत्री के
जनसम्पर्क अधिकारी मनीष श्रीवास्तव ने दी है।

About Author