Jaunpur news क्रिएटर एंड टैलेंट अवार्ड सेरेमनी 2026 संपन्न

Share

क्रिएटर एंड टैलेंट अवार्ड सेरेमनी 2026 संपन्न
जौनपुर नगर के रघुवंशी होटल में फ्रेंड्स ग्रुप ट्रस्ट जारा इवेंट के द्वारा आयोजित क्रिएटर एंड टैलेंट अवार्ड सेरेमनी का आयोजन पहली बार जौनपुर में किया गया
जिसमें प्रतिभावान मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान एवं समाज में अच्छे कंटेंट बनाकर समाज को जागरूक करने में अपनी भूमिका निभाने वाले सोशल मीडिया प्रतिभाशाली युवाओं एवं विभिन्न क्षेत्रों में अच्छे कार्य करने वाले लोगों का सम्मान हुआ
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद धनंजय सिंह विशिष्ट अतिथि एम.एल.सी. बृजेश सिंह प्रिंसू विशिष्ट अतिथि डॉ विवेक श्रीवास्तव साल्वेशन हॉस्पिटल ने संयुक्त रूप से दीप जला कर कार्यक्रम का शुभारंभ कियागया। अतिथियों का स्वागत स्मृति चिन्ह एवं बुके से आयोजक मिनाज शेख ने किया
सम्मानित होने वाले मेधावी छात्र छात्राएं एवं प्रतिभावान बच्चे मानवी जायसवाल, शिवानी पांडे, अश्विन पांडे, ताइक्वांडो कुंग फू खिलाड़ी, अभिषेक अग्रहरी स्टेट चैंपियन शूटिंग, जूरियत जेहरा 93% डीआर रिजवी लर्नर्स अकैडमी जौनपुर जिज्ञासा यादव 95% जनक कुमारी इंटर कॉलेज के अलावा पांच दर्जन से अधिक बच्चों का सम्मान हुआ
कार्यक्रम की शुरुआत में देशभक्ति गीत गाकर निर्भय मिश्रा और मोहित ने समा बांधा,मुख्य अतिथि पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने प्रतिभावान विद्यार्थियों व इनफ्लुएंसर को संबोधित करते हुए कहा कि आज समाज में फैली बुराइयों को दूर करने के साथ-साथ देश को आगे बढ़ाने के लिए आप सभी का योगदान बेहद जरूरी है जो विद्यार्थी आज टॉपर हैं वह आगे चलकर देश की विभिन्न क्षेत्र में अपनी सेवाओं के जरिए देश को आगे बढ़ाएंगे तो वही सोशल मीडिया के जरिए हमारे क्रिएटर व इनफ्लुएंसर लोगों को जागरूक करने का भी काम करेंगे, हमें जरूरत है उनको सही मार्गदर्शन देने की उन्होंने अभिभावकों से अनुरोध किया कि वह मोबाइल फोन यदि अपने बच्चो को देते हैं तो उन पर कड़ी निगरानी रखे जिससे कि वह किसी गलत संगत में न पड़ सके उन्होंने सभी को बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की ।विशिष्ट अतिथि बृजेश सिंह प्रिंसू ने कहा माता-पिता अपने बच्चों का मॉनिटरिंग करते रहें और मोबाइल का इस्तेमाल बच्चे उतना ही करें जितना की जरूरत हो मेधावी बच्चों पढ़ लिखकर अपने सपनों को साकार करें विशिष्ट अतिथि डॉ विवेक श्रीवास्तव ने कहा यहां मेधावी छात्र हो कंटेंट क्रिएटर मेरा आप सभी से यही कहना है कि को ही दिखाएं बुराई से दुर रहे काम के साथ-साथ स्वास्थ्य का ख्याल रखें
कार्यक्रम का संचालन सलमान शेख ने किया आभार आयोजक मिनाज शेख ने किया
इस अवसर पर समाजसेवी निखिलेश सिंह, डॉ जंग बहादुर सिंह प्रिंसिपल जनक कुमारी, राहुल शेख, सद्दाम प्रधान, राणा सिंह, साजन शर्मा,
लायंस क्लब गोमती के अध्यक्ष कमर हसनैन दीपू, शालिनी सिंह, आदित्य सत्यम, शादाब एम.एस.डी, काशी आदि मौजूद रहे

About Author