Jaunpur news मदरसा चश्म-ए-हयात रेहटी में धूमधाम से किया गया वृक्षारोपण

Share

मदरसा चश्म-ए-हयात रेहटी में धूमधाम से किया गया वृक्षारोपण
जौनपुर। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मदरसा चश्म-ए-हयात, रेहटी में वृक्षारोपण का आयोजन धूमधाम से किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी अनीता कुमारी शामिल हुईं। इस अवसर पर अनीता कुमारी ने पौधरोपण कर लोगों को अधिक से अधिक पेड़ लगाने तथा उनकी देखभाल करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए वृक्षारोपण समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है और हर व्यक्ति को इसमें अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए। मदरसा के प्रधानाचार्य गुफरान सज्जाद ने कहा कि “पेड़-पौधे प्रकृति का अमूल्य उपहार हैं। पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए वृक्षारोपण के साथ-साथ उनकी नियमित देखभाल भी आवश्यक है। मदरसा परिसर में समय-समय पर ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे, ताकि विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़े।”कार्यक्रम में मदरसा प्रबंधन, शिक्षक, छात्र-छात्राओं एवं स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक पौधरोपण किया और लगाए गए पौधों की सुरक्षा व देखभाल का संकल्प लिया। वृक्षारोपण के इस अवसर पर मदरसा के छात्र-छात्राओं के बीच वृक्षारोपण पर आधारित कला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें मदरसा के छात्रों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया उनके द्वारा बनाए गए वृक्षारोपण पर आधारित कलाकृतियों को देखकर मुख्य अतिथि अनिता कुमारी ने बच्चों को इस बात के प्रति जागरूक किया गया कि जिस तरह आपने कोरे कागज पर धरती को बचाने के प्रयासों को दिखाया है इस तरह हम सबको वास्तविक जीवन में भी धरती को बचाने हेतु हर संभव प्रयास करना चाहिए जिससे हमारी धरती सदा हरा भरा और जीवन रक्षक बना रहे । इस मौके पर सभी शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

About Author