August 24, 2026

Jaunpur news ज़ेब्रा द्वारा चतुर्थ वनवासी मेधा छात्रवृति परीक्षा का आयोजन 

Share

ज़ेब्रा द्वारा चतुर्थ वनवासी मेधा छात्रवृति परीक्षा का आयोजन 

जनपद की रचनात्मक एवं सामाजिक संस्था ज़ेब्रा फाउंडेशन ट्रस्ट ने तथागत ट्रस्ट –  भारत के संस्थापक एवं भारतीय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष  डॉ. नागेंद्र प्रसाद सिंह (सेवानिवृत आई.ए.एस.) के मार्गदर्शन में वनवासी (मुसहर) समाज के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा हेतु छात्रवृत्ति प्रदान करने के उद्देश्य से ”चतुर्थ वनवासी मेधा छात्रवृति प्रतियोगी परीक्षा” रविवार, 12 जुलाई 2026 को स्थानीय सी. एम. एम. इंग्लिश स्कूल, रशीदाबाद – जौनपुर में पूर्वान्ह 9.00 बजे से 11.00 बजे के मध्य आयोजित किया है जिसमें जौनपुर, वाराणसी एवं आज़मगढ़ जनपदों के वनवासी समाज के हाईस्कूल एवं इंटरमीडियट स्तर के विद्यार्थी प्रतिभाग करेंगे।

   उक्त सन्दर्भ में ज़ेब्रा अध्यक्ष संजय कुमार सेठ बताया कि तीनों जनपदों से चयनित 10 – 10 विद्यार्थियों को देश की आज़ादी में शहीद आदिवासी नायकों के नाम से छात्रवृति प्रदान किया जायेगा।

About Author