Jaunpur news युवा पहलवान सौरभ यादव को जूनियर एशियन रेसलिंग चैंपियनशिप में रजत पदक जीतने पर सम्मानित करने पहुची सांसद।
युवा पहलवान सौरभ यादव को जूनियर एशियन रेसलिंग चैंपियनशिप में रजत पदक जीतने पर सम्मानित करने पहुची सांसद।
गौराबादशाहपुर।
धर्मापुर ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम गजना निवासी युवा पहलवान सौरभ यादव ने थाईलैंड में आयोजित जूनियर एशियन रेसलिंग (कुश्ती) चैंपियनशिप में रजत पदक जीतकर भारत, उत्तर प्रदेश और जौनपुर का गौरव बढ़ाया है। उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
सांसद मछलीशहर प्रिया सरोज ने शुक्रवार शाम को सौरभ यादव के घर गजना पहुंचकर उन्हें सम्मानित किया तथा उनके परिजनों को बधाई दी। इस अवसर पर सांसद प्रिया सरोज ने कहा कि प्रतिभा किसी की मोहताज नहीं होती। कठिन परिश्रम, अनुशासन और दृढ़ संकल्प के बल पर ग्रामीण क्षेत्र का युवा भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकता है। उन्होंने कहा कि सौरभ की सफलता जिले के हजारों युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है और सरकार तथा समाज को ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को हरसंभव सहयोग देना चाहिए।
सांसद ने सौरभ यादव के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास जताया कि वह आने वाले समय में देश के लिए स्वर्ण पदक जीतकर तिरंगे का मान और ऊंचा करेंगे। इस दौरान क्षेत्र के गणमान्य लोग, खेल प्रेमी एवं ग्रामीणों ने भी सौरभ यादव का फूल-मालाओं से स्वागत कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर चेयरमैन प्रतिनिधि डॉ सरफराज खान, अनिल यादव फौजी, बड़े लाल यादव, अखिलेश यादव, जमाल हाशमी, विनय यादव, जेपी यादव आदि मौजूद रहे।
