Jaunpur news स्कूल चलो अभियान की निकली रैली
स्कूल चलो अभियान की निकली रैली
जफराबाद।सिरकोनी ब्लॉक के बीआरसी बाकराबाद से गुरुवार को ब्लॉक स्तरीय स्कूल चलो अभियान रैली निकाली गयी।रैली को ब्लॉक प्रमुख सिरकोनी बंसराज सिंह ने हरि झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस रैली का आयोजन ब्लॉक संसाधन केंद्र बाकराबाद सिरकोनी और पूर्व माध्यमिक विद्यालय बकराबाद संयुक्त द्वारा संयुक्त रूप से किया गया lरैली में शामिल बच्चे हाथ में आधी रोटी खाएंगे ,स्कूल जरूर जाएंगे lहम बच्चों का नारा है, शिक्षा अधिकार हमारा हैl दीप से दीप जलाएंगे ,साक्षर देश बनाएंगे आदि नारे लगाते रहे।रैली में 200 बच्चों ने भाग लिया।उक्त कार्यक्रम का आयोजन खंड शिक्षा अधिकारी अमरेश कुमार सिंह के नेतृत्व में किया गया। जिसमें कुंवर यशवंत सिंह, रूद्र सेन सिंह, लक्ष्मी शंकर ,दिलीप कुमार सिंह ,प्रेमl यादव, सुनीता यादव ,राकेश श्रीवास्तव शांति सिंह संजय कुमार पाल सहित कई अध्यापकों ने सहयोग किया l
