Jaunpur news बरामदे की दीवार से दबकर युवक गम्भीर रूप से हुआ घायल

IMG-20260702-WA0019
Share

बरामदे की दीवार से दबकर युवक गम्भीर रूप से हुआ घायल
जफराबाद।लाइनबाजार क्षेत्र के सलखापुर गांव में सोमवार की देर रात को एक 32 वर्षीय युवक बरामदे की दीवार व छत के नीचे दब कर गम्भीर रूप से घायल हो गया।उसे उपचार के लिए निजी चिकित्सालय ले जाया गया।
ऊक्त गांव निवासी प्रवीण कुमार सिंह उर्फ सोनू सिंह पुत्र सन्तोष कुमार (पप्पू) अपने घर के बगल में बने बरामदे में सोने गए।रात को लगभग 12 बजे ऊक्त बरामदे की एक दीवार तथा कुछ छत प्रवीण कुमार के ऊपर गिर गयी।आवाज सुनकर परिवार के लोग जब मौके पर गए तो वहां पर प्रवीण कुमार मलबे में दबा हुआ था।उन लोगों ने तत्काल मलबे से बाहर निकाला।वह बेहोश था।उसे तत्काल उपचार के लिये निजी चिकित्सक के पास ले गए।उसके सिर तथा शरीर मे अंदरूनी चोटें आयी है।फिलहाल उसका उपचार चल रहा है।