Jaunpur news अतुल्य वेल्फेयर ट्रस्ट द्वारा निशुल्क30 दिवसीय सौंदर्य  प्रशिक्षण कार्यशाला  का समापन

Share

अतुल्य वेल्फेयर ट्रस्ट द्वारा निशुल्क30 दिवसीय सौंदर्य  प्रशिक्षण कार्यशाला  का समापन

बच्चियों को देवी का दर्जा देने का मुख्य उद्देश्य समाज में उनका सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण सुनिश्चित करना है. —  महंत विनत त्रिपाठी

जौनपुर – – सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम मे अग्रणी संस्था अतुल्य वेल्फेयर ट्रस्ट द्वारा महिलाओं और बच्चियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए निरंतर चलाए जा रहे 30 दिवसीय सौंदर्य प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन एक बार पुनः निखार ब्यूटी पार्लर  खुझी मोड जौनपुर प्रशिक्षण केंद्र में सम्पन्न हुआ! कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि चौकियां धाम महंत विनय कुमार त्रिपाठी  विशिष्ट अतिथि अतुल्य वेलफेयर ट्रस्ट संस्थापक दीक्षा सिंह के द्वारा दीप प्रज्वलित कर के किया गया ! विनय त्रिपाठी ने कहा कि
भारतीय संस्कृति में बच्चियों को साक्षात देवी का स्वरूप (कन्या) माना जाता है। नवरात्रि में आध्यात्मिक मंचों पर भी कन्या पूजन का अत्यधिक महत्व है। वे पवित्रता, ऊर्जा और देवी दुर्गा के नव रूपों (जैसे- शैलपुत्री, महागौरी) का साक्षात प्रतीक मानी जाती हैं।सनातन धर्म में बेटियों को देवी लक्ष्मी, सरस्वती और दुर्गा का अवतार माना गया है, जो घर में सुख, समृद्धि और संस्कार लाती हैं। बच्चियों को देवी का दर्जा देने का मुख्य उद्देश्य समाज में उनका सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण सुनिश्चित करना है, जिस प्रकार से ट्रस्ट द्वारा निरंतर महिलाओं और बच्चियो को आत्मनिर्भर बनाने के कड़ी में इस तरह के निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं जिसके अंतर्गत हर ब्लाक और हर तहसील में कार्य किए जा रहे हैं वह बहुत ही सराहनीय कार्य है ! मुख्य अतिथि  विनय त्रिपाठी, दीक्षा सिंह के साथ सीमा गुप्ता, क्षमा सिंह,  और उर्वशी सिंह कार्यक्रम की प्रशिक्षिका सरोज गुप्ता  के   सभी बच्चियों एवं महिलाओ को किए गए बेहतर प्रदर्शन के लिए स्मृति चिन्ह और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया! प्रशिक्षण कार्यशाला के ट्रेनर के मुख्य रूप में सरोज गुप्ता, डिम्पल गुप्ता, सुमन, आंचल, साक्षी यादव रही ! प्रशिक्षण शिविर के अन्तर्गत कुल 4 श्रेणी में प्रतियोगिता रखा गया था! जिसमें बेस्ट मेकअप के लिए संध्या यादव ,  , बेस्ट हेयर कट मे  संजना कन्नौजिया ,   , हेयर डू मे  अमृता दूबे  बेस्ट स्किन में अनन्या , रही!  कार्यक्रम में ट्रस्ट परिवार के साथ साथ मुख्य रूप से , धरमू गुप्ता, शहजादी गुप्ता, दिनेश, उपेन्द्र, डिम्पल, राजीव प्रजापति अन्य वरिष्ठ लोग उपस्थित रहे!

About Author