Jaunpur news शाम को हल्की बारिश और दिन में भीषण उमस

IMG-20260703-WA0052
Share

शाम को हल्की बारिश और दिन में भीषण उमस

मछलीशहर तहसील क्षेत्र में बृहस्पतिवार की शाम को हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई तथा उमस से राहत मिली। शुक्रवार की सुबह धूप और तेज उमस का सिलसिला फिर शुरू हो गया।लोग उमस से बिलबिला रहे हैं और पसीने से तर-बतर हैं।लो वोल्टेज के चलते स्कूलों में पंखों की गति धीमी है जिस कारण स्कूली बच्चे भी उमस से बेहद परेशान हैं।उधर धान की रोपाई के लिए किसानों को झमाझम बारिश का इंतजार है।