Jaunpur news जमीनी विवाद को लेकर पड़ोसियों ने महिला व उसके पति को पीटकर किया घायल।

IMG-20260702-WA0019
Share

जमीनी विवाद को लेकर पड़ोसियों ने महिला व उसके पति को पीटकर किया घायल।

जौनपुर।

लाइन बाजार थाना क्षेत्र के इन्दरिया गांव में जमीनी विवाद को लेकर पड़ोसियों ने एक महिला व उसके पति को लाठी डंडे से पीटकर घायल कर दिया। पुलिस द्वारा घायल महिला के तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
लाइन बाजार थाना क्षेत्र के इंदरिया गांव की मुन्नी देवी पत्नी संतलाल प्रजापति ने 2 जुलाई, गुरूवार को थाने पर तहरीर देकर बताया कि बुधवार को दोपहर में 2 बजे उनके पड़ोसी अमर बहादुर, विजय बहादुर और पंकज ने पुराने जमीनी विवाद को लेकर गाली- गलौज देना शुरू कर दिया, मुन्नी देवी का आरोप है कि जब उन्होंने और उनके पति संतलाल प्रजापति ने इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने लाठी डंडे से उन पर हमला कर दिया। इस मारपीट में पीड़िता मुन्नी देवी और उनके पति संतलाल प्रजापति के सिर में काफी चोट आई हैं। लाइन बाजार थाने की पुलिस ने गुरुवार को मुन्नी देवी की नामजद तहरीर पर विजय बहादुर, अमर बहादुर व पंकज समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।