Jaunpur news पीड़ित परिवार से मिले भाजपा जिलाध्यक्ष, ₹11 हजार की आर्थिक सहायता प्रदान की

Share

पीड़ित परिवार से मिले भाजपा जिलाध्यक्ष, ₹11 हजार की आर्थिक सहायता प्रदान की
जफराबाद
भारतीय जनता पार्टी के मछलीशहर जौनपुर जिलाध्यक्ष डा अजय सिंह ने काजीआह्मदनुर नावघाट जफराबाद पहुंचकर चार वर्षीय मासूम लक्ष्मी की हत्या से शोकाकुल परिवार से मुलाकात की और गहरी संवेदना व्यक्त की। गौरतलब है कि 28 जून 2026 को जफराबाद थाना क्षेत्र के धनेजा गांव में आयोजित एक शादी समारोह के दौरान द्वारपूजा से लक्ष्मी का कथित रूप से अपहरण कर लिया गया था। आरोप है कि साहबलाल नामक आरोपी उसे झाड़ियों में ले गया, जहां उसकी हत्या कर दी गई।
पीड़िता के पिता सत्तन निषाद को सांत्वना देते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष ने ₹11,000 की आर्थिक सहायता प्रदान की तथा परिवार को हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि इस दुखद घटना से पूरा समाज व्यथित है और दोषी को कानून के अनुसार कठोर सजा मिलनी चाहिए। इस मौकेब पर मंडल अध्यक्ष रजनीश चौबे , पूर्व चेयरमैन प्रमोद बरनवाल , सर्वेश सिंह सहित भारतीय जनता पार्टी के कई पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं ग्रामवासी भी उपस्थित रहे और पीड़ित परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

About Author