August 18, 2026

Jaunpur news तेजी बाजार में विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला, पुलिस जांच में जुटी

Share


तेजी बाजार में विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला, पुलिस जांच में जुटी
जौनपुर। जिला मुख्यालय से सटे तेजी बाजार थाना क्षेत्र में बुधवार को एक विवाहिता का शव घर के कमरे में फंदे से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, क्षेत्र निवासी प्रवेश कुमार उपाध्याय की पत्नी प्रियंका उपाध्याय का शव बुधवार सुबह घर के एक कमरे में पंखे से दुपट्टे के सहारे लटका मिला। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बताया जा रहा है कि प्रियंका की शादी करीब एक वर्ष पहले हुई थी और वह एक बच्ची की मां थीं। उनका मायका मीरगंज थाना क्षेत्र के जरौना गांव में है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घटना से पहले पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद होने की चर्चा है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हैं, लेकिन पुलिस ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और जांच पूरी होने तक इंतजार करने की अपील की है।

About Author