Jaunpur news भीषण गर्मी में गुरुक्षेत्र फाउंडेशन ने सैकड़ों राहगीरों को पिलाया शीतल शरबत

IMG-20260625-WA0035
Share

भीषण गर्मी में गुरुक्षेत्र फाउंडेशन ने सैकड़ों राहगीरों को पिलाया शीतल शरबत

जौनपुर, 25 जून। भीषण गर्मी एवं लू से राहत प्रदान करने के उद्देश्य से गुरुक्षेत्र फाउंडेशन द्वारा गुरुवार को जौनपुर शहर के नईगंज तिराहे पर निःशुल्क शीतल मीठा शरबत (रूह अफ़ज़ा) एवं ओआरएस वितरण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में दिनभर सैकड़ों राहगीरों, श्रमिकों, रिक्शा चालकों, यात्रियों एवं आम नागरिकों को शीतल शरबत पिलाया गया तथा जरूरतमंद लोगों को ओआरएस पैकेट वितरित कर उसके उपयोग की जानकारी भी दी गई।

स्थानीय नागरिकों ने संस्था के इस जनहितकारी प्रयास की सराहना करते हुए इसे भीषण गर्मी में राहत पहुंचाने वाली सराहनीय पहल बताया। फाउंडेशन ने कहा कि भविष्य में भी जनसेवा एवं लोककल्याण के ऐसे कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे।

इस अवसर पर विमलेश उपाध्याय, शुभम चतुर्वेदी, विकास गुप्ता, देवांश, मानवी सिंह, अन्वेशा सोनकर, सक्षम पटेल, पवन प्रकाश, अमन राज, नितेश यादव सहित फाउंडेशन के स्वयंसेवक एवं सदस्य उपस्थित रहे।