Jaunpur news तेज रफ्तार वाहन ने टेलर चालक को रौंदा,मौत

Share

तेज रफ्तार वाहन ने टेलर चालक को रौंदा,मौत
जफराबाद।जलालपुर क्षेत्र इजरी गांव के पास स्थित एक ढाबे के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने 35 वर्षीय टेलर चालक को रौंद दिया।उसकी मौके पर मौत हो गयी।घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। टेलर चालक सोनू यादव पुत्र मनीष कुमार यादव निवासी भादुवा गुलामपुर थाना पीलुवा की जनपद एटा अपना टेलर लेकर ऊक्त ढाबे पर पहुंचा।वह टेलर से उतरकर लघुशंका के लिये जा रहा था कि एक अज्ञात वाहन ने उसे कुचल दिया।उसकी मौके पर ही मौत हो गयी।स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दिया।सूचना पर थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह मय फोर्स मौके पर पहुंच गए।उन्होंने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।घटना की सूचना मृतक के वाहन स्वामी को दे दिया गया।

About Author