Jaunpur news PDA आरक्षण घोटाला पिछड़ों, दलितों, आदिवासियों के संविधान प्रदत्त अधिकारों की सरकारी लूट है:- राकेश मौर्य
PDA आरक्षण घोटाला पिछड़ों, दलितों, आदिवासियों के संविधान प्रदत्त अधिकारों की सरकारी लूट है:- राकेश मौर्य
जौनपुर
PDA आरक्षण घोटाला पिछड़ों, दलितों, आदिवासियों के संविधान प्रदत्त अधिकारों की सरकारी लूट है तथा बाबासाहब का दिया हुआ संविधान इस देश का आधार और आरक्षण पीडीए की समता, समानता, संपन्नता का औज़ार है।
उक्त बातें समाजवादी पार्टी जौनपुर द्वारा आयोजित प्रेस वार्ता में ज़िलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने नगर के होटल रिवर व्यू में कही है।
ज़िलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने कहा कि कैसे उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार पीडीए समाज के युवाओं, बेटे, बेटियों, बहुओं से संविधान प्रदत्त आरक्षण का अधिकार छीन रही है, और कैसे बाबासाहब द्वारा दिए गए इस बराबरी के औज़ार यानी आरक्षण को धीरे धीरे कमज़ोर किया जा रहा है।
ज़िलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने कहा कि इस पीडीए आरक्षण घोटाले को प्रमाण के साथ आपके बीच हम पर्दाफाश कर रहे हैं।
जबकि संविधान प्रदत्त आरक्षण ही पीडीए समाज की बराबरी सुनिश्चित करते हैं।
उन्होंने आगे कहा कि कुल 22 परीक्षाओं में 11514 से अधिक पीडीए समाज के लिए आरक्षित सीटों की लूट हुई है जिसे इस बुकलेट के माध्यम से प्रमाण सहित पर्दाफाश किया गया है।
ज़िलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने सिलसिलेवार तरीके से बताया कि 69 हज़ार शिक्षक भर्ती में 7933 से ज्यादा, वन और वन्य जीव रक्षक भर्ती में 88, बांदा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी भर्ती में 5, एडेड जूनियर हाई स्कूल मास्टर/ हेड मास्टर भर्ती में 547, ग्राम पंचायत अधिकारी भर्ती में 232, नेत्र परीक्षण अधिकारी भर्ती में 47, UPSSSC कनिष्ठ सहायक, कनिष्ठ लिपिक एवं सहायक स्तर -III भर्ती में 300, प्रवर्तन कांस्टेबल भर्ती में 34, लखीमपुर कोऑपरेटिव बैंक भर्ती में 8, UPSSSC आशुलिपिक भर्ती में 37, UPSSSC कृषि प्राविधिक सहायक भर्ती में 434, लेखपाल भर्ती में 960, पशु चिकित्सक भर्ती में 81, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी भर्ती में 55, चिकित्सा अधिकारी आयुर्वेद में 54, चिकित्सा अधिकारी होम्योपैथिक में 2, UPSSSC अमीन नीलमकर्ता भर्ती में 19, UPSSSC लिपिक सह टंकक भर्ती में 9, UPSSSC सहायक लोक लेखा कोषागार लेखाकार भारती में 58, UPSSSC अधिशासी अधिकारी भर्ती में 13, UPSSSC सहायक चकबंदी अधिकारी भर्ती में 10, UPSSSC कृषि प्राविधिक सहायक भर्ती में 588 पदों की पीडीए समाज के आरक्षित सीटों की लूट हुई है।
जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने कहा कि इतनी बड़ी पीडीए समाज युवाओं के भविष्य की लूट इस बात का प्रमाण है कि संविधान और आरक्षण दोनों खतरे में है।
समाजवादी पार्टी इस बड़ी लूट को पीडीए समाज के युवाओं, बेटे बेटियों बहुओं के बीच में भी लेकर जाएगी और भाजपा सरकार के इन पीडीए विरोधी कृत्यों को उजागर करेगी।
इसके अतिरिक्त समाजवादी पार्टी जौनपुर पेपर लीक, बढ़ती महंगाई, पेट्रोलियम पदार्थों में बेतहाशा वृद्धि, भयंकर विद्युत कटौती, बिगड़ती कानून व्यवस्था, फेक एनकाउंटर एवं अन्य ज्वलंत मुद्दों पर आगामी 5 जून को ज़िला मुख्यालय पर विशाल धरना प्रदर्शन करने जा रही है।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री शैलेंद्र यादव ललई, विधायक लकी यादव, विधायक पंकज पटेल, पूर्व विधायक लालबहादुर यादव, श्रद्धा यादव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राजबहादुर यादव, पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री संगीता यादव, ज़िला महासचिव आरिफ हबीब, पूर्व प्रत्याशी संजय सरोज वरिष्ठ नेता दीपचंद राम, ज़िला उपाध्यक्ष हीरालाल विश्वकर्मा, गामा सोनकर, प्रेमशंकर यादव, ज़िला सचिव गुलाब यादव रीठी, युवा नेता दीपक विश्वकर्मा, ज़िला सचिव मनोज कुमार मौर्य, यूथ ब्रिगेड के ज़िलाध्यक्ष गुड्डू सोनकर ऋषि यादव, रविन्द्र मौर्य, अनिल यादव शक्ति सहित अन्य पदाधिकारी गण मौजूद रहे।
