Jaunpur news आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका, जिला सचिव अनीता श्रीवास्तव और महिला जिला अध्यक्ष अनीता मिश्रा समेत कई वरिष्ठ नेत्रियों ने थामा भाजपा का दामन
आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका, जिला सचिव अनीता श्रीवास्तव और महिला जिला अध्यक्ष अनीता मिश्रा समेत कई वरिष्ठ नेत्रियों ने थामा भाजपा का दामन
आप की नीतियों से असंतुष्ट होकर नेताओं ने छोड़ी पार्टी
जिला अध्यक्ष अजीत प्रजापति ने सभी को दिलाई सदस्यता, कहा राष्ट्रवाद और विकास की नीतियों से प्रभावित होकर लोग जुड़ रहे हैं
जौनपुर। आम आदमी पार्टी को आज उस समय बड़ा झटका लगा, जब पार्टी की नीतियों और कार्यशैली से असंतुष्ट होकर उसकी कई वरिष्ठ महिला पदाधिकारियों ने सामूहिक रूप से भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली।
भाजपा जिला कार्यालय पर आयोजित एक सादे और गरिमामयी कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष अजीत प्रजापति ने आम आदमी पार्टी की जिला सचिव अनीता श्रीवास्तव, महिला जिला अध्यक्ष अनीता मिश्रा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष साधना त्रिपाठी और सदस्य प्रियंका दुबे को पार्टी का पटका और माला पहनाकर विधिवत भाजपा की सदस्यता दिलाई।
भाजपा में शामिल होने के बाद सामूहिक रूप से नेत्रियों ने कहा हम लंबे समय से आम आदमी पार्टी की नीतियों और उसकी दिशाहीन राजनीति से असंतुष्ट चल रहे थे वहां कार्यकर्ताओं के सम्मान और जमीनी मुद्दों की अनदेखी की जा रही है देश और प्रदेश का वास्तविक विकास सिर्फ और सिर्फ भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में ही संभव है, इसी से प्रेरित होकर हमने आज भाजपा परिवार में शामिल होने का निर्णय लिया।
भाजपा अंत्योदय और राष्ट्रवाद के संकल्प वाली पार्टी: अजीत प्रजापति
इस अवसर पर नए सदस्यों का पार्टी में स्वागत करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष श्री अजीत प्रजापति ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी किसी एक व्यक्ति या परिवार की पार्टी नहीं, बल्कि ‘राष्ट्र प्रथम’ के सिद्धांत पर चलने वाला एक विशाल परिवार है।
अध्यक्ष ने पार्टी की विचारधारा को रेखांकित करते हुए कहा कि आज माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व और ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के मंत्र पर देश आगे बढ़ रहा है। हमारी सरकार की योजनाएं समाज के अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति (अंत्योदय) तक बिना किसी भेदभाव के पहुंच रही हैं।
उन्होंने आगे कहा कि भाजपा हमेशा से मातृशक्ति के सम्मान और उनके उत्थान के लिए प्रतिबद्ध रही है आज विभिन्न विपक्षी दलों की महिला पदाधिकारी अगर अपनी पार्टियां छोड़कर भाजपा में आ रही हैं, तो यह इस बात का प्रमाण है कि उन्हें भाजपा की नीतियों और नीति-नियंताओं पर पूरा भरोसा है भाजपा में हर कार्यकर्ता का मूल्यांकन उसके परिश्रम और समर्पण से होता है आज शामिल हुईं सभी सम्मानित बहनों का पार्टी में पूरा सम्मान किया जाएगा और उनके आने से संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूती मिलेगी।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष ने नए सदस्यों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं और पार्टी के ‘विजय संकल्प’ को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में पीयूष गुप्ता अजय सिंह परविंदर चौहान धर्मेंद्र मिश्र राज केशर पाल उपस्थित रहे।
