Jaunpur news अवध इंटरनेशनल स्कूल के छात्र ऋषभ प्रजापति का जवाहर नवोदय विद्यालय में चयन

Share

अवध इंटरनेशनल स्कूल के छात्र ऋषभ प्रजापति का जवाहर नवोदय विद्यालय में चयन

विकास खंड बरसठी के महुआरी गांव में स्थित अवध इंटरनेशनल स्कूल के होनहार छात्र ऋषभ प्रजापति पुत्र शिव प्रसाद प्रजापति का चयन प्रतिष्ठित जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 हेतु हुआ है।

बामी गांव निवासी ऋषभ ने अपनी मेहनत, लगन और प्रतिभा के बल पर यह सफलता हासिल कर विद्यालय, परिवार एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया है। विद्यालय के निदेशक विवेक पांडेय और प्रधानाचार्य अभिषेक शुक्ला ने विद्यालय परिसर में ऋषभ को माला पहनाकर सम्मानित किया और बताया कि ऋषभ की यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी।

विद्यालय परिवार ने ऋषभ प्रजापति एवं उनके अभिभावकों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। विद्यालय ने अपने संदेश में कहा कि “शिक्षा, संस्कार और सफलता की पहचान” के उद्देश्य के साथ छात्रों को बेहतर शिक्षा प्रदान की जा रही है। आने वाले समय में विद्यालय परिवार का प्रयास रहेगा कि और बच्चों को नवोदय की प्रवेश परीक्षा की तैयारी कराकर उन्हें प्रवेश दिलवाया जाये।

About Author