Jaunpur news ऋषभ का नवोदय विद्यालय में चयन

IMG-20260516-WA0035
Share

ऋषभ का नवोदय विद्यालय में चयन

परिजनों ने मिठाई बांट कर जताई खुशी

मछलीशहर,जौनपुर।
स्थानीय विकासखंड के बामी गांव के शिवप्रसाद प्रजापति के पुत्र ऋषभ प्रजापति का चयन नवोदय विद्यालय में हो गया है। नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा का परिणाम आने पर घर वालों ने परीक्षा परिणाम ही नहीं देखा इसका पता उन्हें शनिवार को प्रवेश के लिए नवोदय विद्यालय से फोन आने पर पता चला।
ऋषभ के पिता शिवप्रसाद प्रजापति मछलीशहर ब्लाक में सफाई कर्मचारी हैं और माता गृहणी। ऋषभ के बाबा प्रेम चन्द्र प्रजापति उसे घर पर ही उसे नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा के लिए तैयारी कराया करते थे।
इलाके के इस प्रतिभाशाली छात्र के चयन होने पर परिवार के लोगों ने शनिवार को मिठाई बताकर खुशी जताई। कहा कि बेटे का सपना है कि वह एक दिन आईएएस बनकर देश और समाज की सेवा करें।
ऋषभ के विद्यालय के शिक्षकों ने भी इस चयन पर प्रसन्नता जताई है।