Jaunpur news एडीएम रहे मौजूद, फिर भी नहीं हुआ निस्तारण

Share

एडीएम रहे मौजूद, फिर भी नहीं हुआ निस्तारण

जिले में माखौल बनकर रह गया है संपूर्ण समाधान दिवस

130 शिकायतों में किसी का निस्तारण नहीं होना बना चर्चा का विषय

मछलीशहर,जौनपुर।
मुख्यमंत्री के कड़े निर्देश के बाद भी संपूर्ण समाधान दिवस में आने वाले फरियादियों को त्वरित न्याय नहीं मिल रहा है। यह हाल किसी अकेले एक तहसील और थानों की नहीं बल्कि जनपद की सभी तहसीलों की बन गई है।
जल्दी न्याय पाने की उम्मीद लिए हमेशा की तरह फरियादी अपनी-अपनी शिकायतें लेकर आते हैं लेकिन पूरे दिन की दौड़ भाग और माथा पची के बाद फिर आखिरकार वह शाम को निराशा ही लौट जाते हैं।
मछली शहर में शनिवार को ऐसा ही हुआ।
अपर जिलाधिकारी(वित्त/राजस्व)परमानंद झा की अध्यक्षता में तहसील सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। जिसमें विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 130 शिकायतें आईं।किसी शिकायत का निस्तारण मौके पर नहीं किया गया।
इस अवसर पर भूमि संबंधी शिकायतों की अधिकता रही। जुड़ऊपुर के लालमनि सरोज ने शिकायत किया कि चकबंदी के बाद से उनकी भूमिधरी आराजी पर आज तक कब्जा नहीं मिला।
कई वर्ष से दर्जनों शिकायत कर चुका अभी तक समाधान नहीं निकला।
जमालपुर(रामनगर)निवासी बनवासी महिलाएं संतरा ,संगीता, चम्पा, सुनीता आदि ने तीन माह से इंडिया मार्का हैंड पंप मरम्मत की शिकायत किया।जमालपुर के 36 बच्चों के आधार कार्ड न बनने की शिकायत नौरंगी देवी, प्रीती,ज्योति आदि ने किया।भांटाडीह की सुशीला सिंह ने चकमार्ग के अतिक्रमण की शिकायत किया।

बाक्स
जनगणना कार्य में सिर्फ दिए थे जोर

मछलीशहर। सम्पूर्ण समाधान दिवस के साथ ही जनगणना 2027के प्रथम चरण में मकान सूचीकरण के क्रम में स्व गणना कार्य के लिए पटल बनाकर लोंगो को प्रेरित किया गया। यहां जितने भी अधिकारी मौजूद थे सभी लोगों की पहली प्राथमिकता जनगणना कार्य को कराने में लगी रही। इस प्रशिक्षण और कार्य में लगाए गए कर्मियों को वह निरंतर दिशा निर्देश देते रहे।
आखिरकार बाकी अन्य मामलों पर गंभीरता से चर्चा नहीं हुई। फिर क्या जो फरियादी अपनी पीड़ा लेकर यहां आए थे निराश होकर अपने घर लौट गए।

बाक्स

बैठक में ये अधिकारी रहे मौजूद
मछलीशहर । शासन के निर्देश पर अधिकारियों की भारी भरकम फौज तो मौजूद रही लेकिन शिकायतों के निस्तारण में तेजी न आना चर्चा का विषय बना रहा।
इस अवसर पर उपजिलाधिकारी योगिता सिंह,बी डी ओ अंजलि भारतीय,सी ओ प्रतिमा वर्मा,तहसीलदार रवि रंजन कश्यप,नायब तहसीलदार हुसैन अहमद, एस डी ओ विद्युत आदित्य मार्कण्डेय सहित सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

About Author