Jaunpur news मंत्री बनाए जाने के बाद जनपद में प्रथम आगमन पर हंसराज विश्वकर्मा का भव्य स्वागत किया

IMG-20260515-WA0067
Share

मंत्री बनाए जाने के बाद जनपद में प्रथम आगमन पर हंसराज विश्वकर्मा का भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर गहना कोठी के अधिष्ठाता विनीत सेठ ने उन्हें मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया।

स्वागत समारोह में स्वर्णकार समाज एवं विश्वकर्मा समाज के प्रतिष्ठित लोगों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम के दौरान समाज के लोगों ने मंत्री हंसराज विश्वकर्मा को नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं देते हुए जनहित में कार्य करने की अपेक्षा जताई।

इस मौके पर उपस्थित लोगों ने कहा कि मंत्री बनने से समाज में खुशी का माहौल है और क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी। समारोह सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।