Jaunpur news क़ब्रिस्तान में कूड़ा डालने के विवाद ने लिया हिंसक रूप, दो लोग घायल

Share

क़ब्रिस्तान में कूड़ा डालने के विवाद ने लिया हिंसक रूप, दो लोग घायल
जौनपुर। नगर कोतवाली क्षेत्र के बाजार भूला मोहल्ले में मंगलवार को क़ब्रिस्तान की जमीन पर कूड़ा फेंकने को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि मारपीट की घटना हो गई। झड़प में दो लोग घायल हो गए, जबकि मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
जानकारी के अनुसार मोहल्ला आलमखा निवासी अनवर मेहंदी और अहमद मेहंदी को सूचना मिली कि पुश्तैनी क़ब्रिस्तान की जमीन पर कुछ लोग लगातार कूड़ा डाल रहे हैं। दोनों मौके पर पहुंचकर इसका विरोध करने लगे और कूड़ा फेंकने से मना किया। इसी दौरान कहासुनी बढ़ गई और मामला हिंसक हो उठा। आरोप है कि कुछ लोगों ने ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के दौरान पास में रखी एक गुमटी में भी तोड़फोड़ किए जाने की बात सामने आई है। सूचना मिलते ही पुरानी बाजार चौकी प्रभारी मंजय यादव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए भेजते हुए कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
क़ब्रिस्तान की जमीन पर कूड़ा डाले जाने को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी जा रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है।

About Author