Jaunpur news वकीलों की तहसीलदार के स्थानांतरण तक हड़ताल जारी

IMG-20260511-WA0070
Share

वकीलों की तहसीलदार के स्थानांतरण तक हड़ताल जारी

बड़े आंदोलन का वकीलों ने किया आगाज

मछलीशहर,जौनपुर।
तहसीलदार की कार्य प्रणाली एवं तहसील में व्याप्त भ्रष्टाचार के आरोप में उनके स्थानांतरण तक अधिवक्ताओं की हड़ताल 26 वें दिन भी जारी रही।
व्यवस्था से नाराज वकीलों ने सोमवार को बैठक करके बड़े आंदोलन का आगाज कर दिया।
21 अप्रैल को तहसीलदार द्वारा भेजा गया वार्ता का प्रस्ताव भी खारिज हो चुका है और स्थानांतरण तक हड़ताल जारी रखने के निर्णय पर संघ अडिग है।
तहसील सभागार में अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष जितेंद्र श्रीवास्तव की अध्यक्षता में सोमवार को अधिवक्ता संघ आकस्मिक बैठक हुई।जिसमें तहसीलदार रवि रंजन कश्यप,नायब तहसीलदार विवेक श्रीवास्तव एवं दो कर्मचारियों शिवम मिश्रा एवं प्रदीप कुमार की कार्यप्रणाली पर विचार विमर्श हुआ।अधिवक्ताओं ने सर्व सम्मति से निर्णय लिया कि अपने प्रस्ताव पर अडिग रहते हुए उक्त लोगों के स्थानांतरण तक उनके न्यायालयों में न्यायिक कार्य ठप्प रहेगा।अधिवक्ताओं की विगत 15 अप्रैल से चल रही हड़ताल समाप्त नहीं हो पा रही।अधिवक्ता अपने निर्णय पर अडिग रहने का निर्णय लिया।
बैठक का संचालन महामंत्री आलोक विश्वकर्मा ने किया।इस अवसर पर दिनेश चंद्र सिन्हा ,ब्रह्मदेव तिवारी,अशोक श्रीवास्तव,इंदु प्रकाश सिंह,राम आसरे द्विवेदी,अवनींद्र दुबे,हरि नायक तिवारी,हुबेदार पटेल,रघुनाथ प्रसाद ,भरतलाल,वेद प्रकाश श्रीवास्तव, हरि शंकर यादव,राज कुमार पटवा ,अशोक मिश्रा,रघुनाथ पटेल,दया नाथ पाल,सुरेन्द्र कुमार,श्याम सुंदर यादव,बृजेश यादव सहित सभी।