Jaunpur news गौरी शंकर मंदिर में धूमधाम से मना ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’

Share

सिंगरामऊ के गौरी शंकर मंदिर में धूमधाम से मना ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’
सिंगरामऊ, जौनपुर:

जौनपुर जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. के आह्वान पर ठाकुर बाड़ी महिला विकास कल्याण समिति के मुख्यालय परिसर स्थित गौरी शंकर मंदिर में ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था प्रमुख डॉ. अंजू सिंह एवं सिंगरामऊ की ग्राम प्रधान श्रीमती मीना सिंह द्वारा मंदिर में स्थापित शिवलिंग के विधिवत पूजन के साथ किया गया। मंदिर परिसर भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के अनुरूप मंत्रोच्चार, ॐकार जाप और भव्य महाआरती से गुंजायमान रहा। समस्त पूजन कार्यक्रम मंदिर के मुख्य पुजारी पण्डित विनोद मिश्रा एवं महेन्द्र शास्त्री द्वारा कराया गया l इस अवसर पर सभी उपस्थित जन समूह के द्वारा सामूहिक भजन कीर्तन भी किया गया और ‘सोमनाथ संकल्प संवाद’ का आयोजन किया गया, जिसके माध्यम से उपस्थित जनसमूह को भारतीय गौरव, सांस्कृतिक अस्मिता और सनातन परंपराओं के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम की पूर्व संध्या पर मंदिर परिसर में विशेष स्वच्छता अभियान चलाकर सेवा का संदेश दिया गया।
इस भव्य कार्यक्रम में मुख्य रूप से ग्राम विकास अधिकारी अजय कुमार, बीडीसी केशव प्रसाद, प्रधान प्रतिनिधि श्री विनय सिंह, ग्राम पंचायत सदस्य हेमलता यादव, मुमताज अहमद, पीयूष बरनवाल सहित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति के समस्त अधिकारी, कर्मचारी और भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

About Author