Jaunpur news महाराणा प्रताप जयंती पर श्रद्धांजलि सभा, भाजपा नेताओं ने याद किया वीरता और राष्ट्रभक्ति का संदेश

IMG-20260509-WA0040
Share

महाराणा प्रताप जयंती पर श्रद्धांजलि सभा, भाजपा नेताओं ने याद किया वीरता और राष्ट्रभक्ति का संदेश

जौनपुर। महाराणा प्रताप जयंती के अवसर पर शहर स्थित महाराणा प्रताप पार्क में शनिवार को श्रद्धांजलि एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पूर्व गृह राज्य मंत्री एवं भाजपा नेता कृपा शंकर सिंह ने राजपूत सेवा समिति के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि और स्थानीय लोग मौजूद रहे। वक्ताओं ने महाराणा प्रताप के साहस, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति को याद करते हुए युवाओं से उनके आदर्शों को अपनाने की अपील की। पूरे कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति के नारों और महाराणा प्रताप अमर रहें के उद्घोष से माहौल गूंजता रहा।
पत्रकारों से बातचीत के दौरान कृपा शंकर सिंह ने पश्चिम बंगाल की राजनीति और हालिया चुनावी माहौल को लेकर भाजपा की मजबूती का दावा किया। उन्होंने कहा कि देशभर में भाजपा का जनाधार लगातार बढ़ रहा है और आने वाले समय में कई राज्यों में पार्टी और मजबूत होगी।
उन्होंने भाजपा नेता Suvendu Adhikari को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता पार्टी कार्यकर्ताओं की मेहनत और शीर्ष नेतृत्व के मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के नेतृत्व में भाजपा लगातार नए क्षेत्रों में अपनी पकड़ मजबूत कर रही है।
कार्यक्रम के अंत में सभी लोगों ने महाराणा प्रताप के आदर्शों पर चलने और समाज में एकता व राष्ट्रभक्ति का संदेश फैलाने का संकल्प लिया।

बाईट कृपा शंकर सिंह भाजपा नेता व पूर्व के राज्य मंत्री