Jaunpur news पुलिस ने युवक को पिस्टल व कारतूस के साथ किया गिरफ्तार

IMG-20260507-WA0032
Share

पुलिस ने युवक को पिस्टल व कारतूस के साथ किया गिरफ्तार
जफराबाद।स्थानीय कस्बे के नावघाट के पास बुधवार की रात को पुलिस ने एक युवक को पिस्टल तथा दो कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया।
सहयोगी थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश शुक्ल व एसआई अरविंद यादव के साथ नावघाट पूल के पास वाहन चेकिंग कर रहे थे।उसी समय एक व्यक्ति दिखा।उसकी हरकत संदिग्ध प्रतीत हुई।पुलिस ने तत्काल उसे घेरेबंदी करके पकड़ लिया।उसके पास से तलाश में एक अवैध पिस्टल तथा दो जिंदा कारतुस बरामद हुआ।पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।सहयोगी थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश शुक्ल ने बताया कि पकड़े गए बदमाश पर मुकदमा दर्ज कर चालान भेज दिया गया।