Jaunpur news 24 घंटे के अंदर चौकी खुर्द गांव में चोरों ने लगाई हैट्रिक, क्षेत्र में दहशत

IMG-20260504-WA0014
Share

24 घंटे के अंदर चौकी खुर्द गांव में चोरों ने लगाई हैट्रिक, क्षेत्र में दहशत

मीरगंज थानांतर्गत आने वाले चौकी खुर्द गांव में 24 घंटे के अंदर तीसरी बड़ी चोरी की घटना को हौसला बुलंद चोरों ने अंजाम दिया है।मछलीशहर वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे बसे घर को ही चोरों ने बीती रात निशाना बना दिया है। मीरगंज पुलिस मौके पर पहुंच कर मौके की जांच में जुटी है। गांव के बड़े लाल यादव के घर चोरों ने पहले उनकी बिटिया के आंखों में किसी प्रकार का केमिकल डाल कर धक्का दे दिया और घर के अंदर से गहने तथा अन्य सामान समेट ले गये।
इससे पूर्व शनिवार – रविवार की रात भी इसी गांव में अवधेश तिवारी के घर चोर 25 लाख के गहने और एक लाख रुपए समेट ले गये थे और शोर मचाने पर फायरिंग करते हुए नौ दो ग्यारह हो गये थे। अवधेश तिवारी से पहले चोरों ने उसी गांव के लालता प्रसाद तिवारी के घर भी दरवाजे की कुंडी तोड़ कर गहनों पर हाथ साफ कर दिया था। रविवार को क्षेत्राधिकारी मछलीशहर प्रतिमा वर्मा ने स्वयं आकर इस गांव में मौका मुआयना किया था लेकिन चोरों के हौसले इतने बुलंद हैं कि अगली रात फिर इसी गांव में चोरी की घटना को अंजाम दे दिया है। ताबड़तोड़ तीन चोरी की घटनाओं से क्षेत्र में दहशत कायम हो गई है और लोगों में आक्रोश है।