Jaunpur news मारपीट व बदसलूकी के मामले में पांच पर केस दर्ज।

IMG-20251229-WA0002
Share

मारपीट व बदसलूकी के मामले में पांच पर केस दर्ज।

गौराबादशाहपुर।

गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के कायरमऊ गांव में एक गर्भवती महिला और उसके पिता के साथ मारपीट व गाली-गलौज करने के मामले में पुलिस ने एसपी के निर्देश पर पांच नामजद लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर लिया है।
गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के कायरमऊ गांव निवासिनी मौसम पुत्री मयाशंकर ने एसपी कुंवर अनुपम सिंह को प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया कि उसके चाचा रवि शंकर जो गाजियाबाद में रहते हैं, जमीन विवाद को लेकर अक्सर दबाव बनाते रहते है। बीते 7 मार्च को चाचा के उकसाने पर गांव के ही विक्रमा, शोभनाथ, महेश और गोविंद ने प्रार्थिनी और उसके पिता को भद्दी-भद्दी गालियां दीं। विरोध करने पर सभी लोगो ने गर्भवती पीड़िता का हाथ पकड़कर पटक दिया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। जिसमे एसपी के निर्देश पर गौराबादशाहपुर थाने की पुलिस ने 1 मई, शुक्रवार को रवि शंकर, शोभ नाथ, विक्रमा, गोविंद समेत पांच के विरुद्ध गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया।