Jaunpur news गोमती नदी में डूबे किशोर का एसडीआरएफ टीम को दूसरे दिन मिला शव

IMG-20260501-WA0027
Share

गोमती नदी में डूबे किशोर का एसडीआरएफ टीम को दूसरे दिन मिला शव
जफराबाद।क्षेत्र के कल्याणपुर गांव के गोमती नदी घाट पर गुरुवार की दोपहर एक 13 वर्षीय किशोर नदी में डूब गया। देर शाम को जानकारी होने पर पुलिस को सूचना दी गयी।पुलिस व एसडीआरएफ की टीम ने शुक्रवार को लगभग दो बजे किशोर की लाश मोथहा गांव के पास मिली।
ऊक्त क्षेत्र के महलपर गांव निवासी अखिलेश उर्फ बबलू चौहान का पुत्र तेजस्वी चौहान अपने दो दोस्तों के साथ दोपहर को गोमती नदी में नहाने गया था।तीनो काफी देर तक नहाते रहे।उसके साथ के दोनो किशोर नहाकर नदी से बाहर निकल गए।उन दोनों ने तेजस्वी से भी घर चलने को कहा।परन्तु वह नहाता ही रहा।शाम तक जब तेजस्वी का पता नही चला तब उसके परिजन उसे ढूढने लगे।काफी देर बाद उन्हें जानकारी हुई कि वह दो अन्य बच्चों के साथ नदी में नहाने गया था।परिजन नदी के किनारे पहुंचे तो वहां पर उसका कपड़ा मिला।उसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दिया।सूचना पाकर थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश शुक्ल,एसआई रामप्रताप,अली अहमद आदि मौके पर पहुँच गए। पहले स्थानीय गोताखोरों की मदद से किशोर की खोजबीन करवाया।परन्तु कुछ पता नही चला।देर शाम को एसडीआरएफ की टीम भी आ गयी। शुक्रवार को कई घंटे के अथक प्रयास के बाद तेजस्वी किशोर की लाश मोथहां गांव के समीप गोमती नदी में मिली।अपने लाल की लाश देखकर माँ पूनम बेहोश हो गयी।भाई इशांत चिलाने लगा ।लाचार पिता एकटक शव को निहारता रहा।गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। पुलिस अपने कब्जे में शव लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।।