Jaunpur news निर्माणाधीन जिला कारागार का डीएम ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता और समयसीमा पर सख्त निर्देश
निर्माणाधीन जिला कारागार का डीएम ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता और समयसीमा पर सख्त निर्देश
जौनपुर के जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने निर्माणाधीन जिला कारागार का औचक निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों से निर्माण की स्थिति की विस्तार से जानकारी ली और कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।
डीएम ने स्पष्ट रूप से कहा कि निर्माण में इस्तेमाल होने वाली सभी सामग्रियां उच्च गुणवत्ता की हों और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कार्यदाई संस्था को निर्देशित किया कि श्रमिकों की संख्या बढ़ाकर कार्य को निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरा किया जाए।
इस दौरान जिलाधिकारी ने श्रमिकों से संवाद भी किया और उनकी समस्याओं को सुना। साथ ही 1 मई को श्रमिक दिवस के अवसर पर श्रमिकों के सम्मान का आयोजन करने के निर्देश भी दिए।
उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी दी कि परियोजना को समय पर पूरा किया जाए, ताकि इसका लाभ आम जनता को जल्द मिल सके। निरीक्षण के दौरान पीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता करुणेश समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
