August 14, 2026

Jaunpur news बीडीओ ने कर्मचारियों की बैठक में दिए आवश्यक निर्देश,कार्यो को लेकर रहे जिम्मेदार

Share

बीडीओ ने कर्मचारियों की बैठक में दिए आवश्यक निर्देश,कार्यो को लेकर रहे जिम्मेदार
जफराबाद।डीसी मनरेगा तथा सिरकोनी ब्लॉक के नवागन्तुक कार्यकारी बीडीओ नंदलाल कुमार ने सोमवार को ब्लॉक कर्मचारियों की अहम बैठक बुलाई।जिसमे कर्मचारियों को विशेष निर्देश दिया।उन्होंने कहा कि विकास कार्यो में।कोई कोताही न हो।उसको लेकर जिम्मेदार रहे।
बैठक में श्री कुमार ने निर्देश दिया कि पीएम सूर्य घर योजना को पूरे निष्ठा व लगन से कराये।इसके अलावा गांव में नए तालाबो को खुदवाया जय साथ ही पुराने तालाबों का जीर्णोद्धार का कार्य करवाया जाए।प्रत्येक ग्राम पंचायतों में मनरेगा के कार्य शुरू कराये जाय।किसानों से भूसा दान लिया जाय।किसानों का फार्मर रजिस्ट्री में कोई गलती नही होने पाए।आयुष्मान कार्ड का लाभ जरूरतमन्दों को मिले।गोशाला में लू से गोवंशों को बचाने के लिए त्रिपाल व पानी की व्यवस्था करवाये।एनआरएलएम से समूह से महिलाओं को जोड़ा जाए।इसके अलावा ब्लॉक के होने वाले सभी विकास के कार्य को समय के साथ पूरा करवाये।बैठक में अनिल सिंह,आशीष सिंह,राकेश उपाध्याय, एडीओ एजी आशीष त्रिपाठी, एडीओ ग्राम्य विकास रामजी सिंह,सहित मौजूद रहे।

About Author