Jaunpur news भीषण गर्मी में बेहद जरूरी है हेलमेट की साफ-सफाई
भीषण गर्मी में बेहद जरूरी है हेलमेट की साफ-सफाई
भीषण गर्मी में हम लोग पसीने से परेशान होकर कपड़ों की सफाई एक दो दिन के अंतर पर कर रहे हैं।इस गर्मी में हम लोग सबसे अधिक इग्नोर हेलमेट की साफ-सफाई को करते हैं। कहीं चलते समय हेलमेट को सूखे कपड़े से पोंछ लिया जाता है। हेलमेट को धुलने में बहुत कम लोग रुचि रखते हैं लेकिन दिन भर सर के पसीने से हेलमेट तर बतर होता रहता है।इसी पसीने से बैक्टीरिया और फंगस उत्पन्न होते रहते हैं जो हमारे बालों और सर त्वचा को नुकसान पहुंचा सकते हैं।लोग जागरुकता के अभाव में इन्हीं गंदे हेलमेट को यूज करते रहते हैं।घर के दर्जन भर हेलमेट की साफ-सफाई करने वाले रोहित तिवारी बताते हैं कि हेलमेट की सफाई करते समय कुछ विशेष बातें ध्यान देने की होती हैं अगर इसका वाइजर और हेलमेट के अंदर लगा पैड रिमूवेबल हो तो इसे निकाल कर और अगर रिमूवेबल न हो तो पूरे हेलमेट को बाल्टी में शैम्पू घुले पानी में 15 से 20 तक रखकर मुलायम कपड़े से हल्के हाथ से रगड़ लेना चाहिए फिर धुलकर धूप में अच्छे से सुखा लेना चाहिए। गीला हेलमेट नहीं पहनना चाहिए।
