Jaunpur news बदलापुर में 24 अप्रैल को लगेगा ‘विद्युत समाधान कैंप’, उपभोक्ताओं की समस्याओं का होगा मौके पर निस्तारण

IMG-20260423-WA0035
Share


बदलापुर में 24 अप्रैल को लगेगा ‘विद्युत समाधान कैंप’, उपभोक्ताओं की समस्याओं का होगा मौके पर निस्तारण

जौनपुर। बदलापुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आम जनता की विद्युत समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से 24 अप्रैल 2026 को ‘विद्युत समाधान कैंप’ का आयोजन किया जा रहा है। यह कैंप प्रातः 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक श्री कमलम कार्यालय, मरगूपुर, बदलापुर में आयोजित होगा।
इस शिविर में बिजली विभाग के अधिकारी स्वयं उपस्थित रहकर उपभोक्ताओं की विभिन्न समस्याओं का मौके पर निस्तारण करेंगे। कैंप के दौरान बिजली बिल में त्रुटि सुधार, ट्रांसफार्मर व लाइन से जुड़ी समस्याएं, मीटर संबंधी शिकायतें, विद्युत आपूर्ति से जुड़े मुद्दे तथा छूटे हुए मजरों में विद्युतीकरण जैसे मामलों पर विशेष रूप से सुनवाई की जाएगी।
आयोजकों ने क्षेत्र के सभी विद्युत उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे समय से कैंप में पहुंचकर अपनी समस्याएं दर्ज कराएं और उनका समाधान मौके पर ही प्राप्त करें, ताकि बिजली से जुड़ी परेशानियों का जल्द निपटारा हो सके।