Jaunpur news प्री प्राइमरी से इंटर तक की कक्षाओं का समय परिवर्तित

IMG-20260423-WA0001
Share

प्री प्राइमरी से इंटर तक की कक्षाओं का समय परिवर्तित

भीषण गर्मी को देखते हुए जिलाधिकारी डॉ० दिनेश चंद्र के आदेश पर समस्त बोर्डों के सरकारी,गैर सरकारी तथा परिषदीय विद्यालयों के प्री प्राइमरी से बारहवीं तक की कक्षाओं का समय सुबह 7:30 से दोपहर 12 बजे तक बृहस्पतिवार से अग्रिम आदेश तक कर दिया गया है।जिसका आदेश जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार द्वारा जारी कर दिया गया है।
गौरतलब है कि बीते सोमवार से आठवीं तक की कक्षाओं का समय सुबह 7:30 बजे 12:30 बजे तक किया गया था। अब यह इंटरमीडिएट तक के लिए बढ़ाया है और समय भी एक बार पुनः कर परिवर्तित किया गया है।